बहराइच: अज्ञात महिला का झाड़ी में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। लखनऊ बहराइच हाइवे के निकट एक 40वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर बढ़ौली मोड़ …

अमृत विचार, बहराइच। लखनऊ बहराइच हाइवे के निकट एक 40वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर बढ़ौली मोड़ के पास शुक्रवार को लोग आवागमन कर रहे थे। दोपहर में एक बजे के आसपास एक 40 वर्षीय महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पास में ही एक छोटी पोटली भी रखी थी। महिला की लाश मिलने की सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। आसपास के लोग एकत्रित हुए।

पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव को झाड़ी से बाहर निकलवाया। लोगों से महिला की शिनाख्त करवाई, लेकिन मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के मौत की जानकारी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पढ़ें-रायबरेली: नहर की पटरी पर मिला युवती का शव, पुलिस कर रही जांच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका