मुरादाबाद: ‘अब चार रुपए में एक लीटर शीतल जल से बुझाएं प्यास’
मुरादाबाद, अमृत विचार। अब भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए न तो आपको भटकने की जरूरत है और न अधिक जेब ढीली पड़ेगी। अब सिर्फ चार रुपए में एक लीटर शीतल जल आपको शहर में वाटर एटीएम से मिलेगा। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने इसका पंचायत भवन सभागार में उद्घाटन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अब भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए न तो आपको भटकने की जरूरत है और न अधिक जेब ढीली पड़ेगी। अब सिर्फ चार रुपए में एक लीटर शीतल जल आपको शहर में वाटर एटीएम से मिलेगा। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने इसका पंचायत भवन सभागार में उद्घाटन किया। स्मार्ट सिटी मिशन लिमिटेड की ओर से मुरादाबाद शहर में सोलर ऊर्जा से चलने वाले पांच वाटर एटीएम का उद्घाटन होने से लोगों को सस्ते दामों में शीतल और सामान्य पानी पीने के लिए मिलेगा। स्मार्ट सिटी के तहत 2.91 करोड़ रुपये से शहर में 20 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाया गया है। जिसमें से पांच का उद्घाटन हो गया। इन पांच मशीनों के सोलर ऊर्जा के कनेक्शन होने के बाद इसे चालू किया गया।
- शहर में स्मार्ट सिटी मिशन योजना में पांच वाटर एटीएम का प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन
- स्मार्ट सिटी के तहत 2.91 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया गया है 20 वाटर एटीएम
अब इस वाटर एटीएम में एक रुपये का सिक्का डालने पर 250 एमएल पानी मिलेगा। वाटर एटीएम से पानी लेने के लिए रिचार्ज कूपन की भी होगी सुविधा है। वाटर एटीएम में निर्धारित की गई क्षमता के अनुसार वाटर एटीएम में दिए गए फंक्शन पर एक रुपये का सिक्का या कूपन टच कीजिए, टेप पर बोतल लगाइए फिर ओके का बटन दबा दीजिए। इसके बाद टेप बंद होने का इंतजार कीजिए। इसमें एक रुपये में वाटर एटीएम पर उपलब्ध गिलास में 250 एमएल पानी मिलेगा।
जबकि बाजार में 20 रुपये की ब्रांडेड पानी की बोतल की कीमत है। लेकिन, वाटर एटीएम से एक लीटर ठंडा पानी चार रुपये में मिलेगा। एक लीटर सामान्य पानी की बोतल दो रुपये में मिलेगी। रिचार्ज कूपन के माध्यम से लोगों के लिए घर के लिए भी पानी ले जाने की सुविधा होगी। इन वाटर एटीएम से पानी की कीमत एक लीटर सामान्य पानी दो रुपये और एक लीटर शीतल पानी चार रुपये में मिलेगा। पांच लीटर सामान्य पानी आठ रुपये, पांच लीटर शीतल पानी 12 रुपए, 20 लीटर केन सामान्य पानी 25 रुपये में मिलेगा।
जिन वाटर एटीएम का प्रभारी मंत्री ने उद्घाटन किया है वह कंपनी बाग, महिला थाना, पीलीकोठी,पुलिस लाइन मंदिर और मुख्य शाखा एसबीआइ शाखा पर स्थापित किया गया है। इसके अलावा शहर में इंपीरियल तिराहा,टाउन हाल, गुरहट्टी चौराहा, पुलिस लाइन मंदिर, सोनकपुर स्टेडियम, एमडीए काम्पलेक्स, रजिस्ट्री आफिस, नई तहसील,नवीन नगर,पीएसी तिराहा, सिविल डिफेंस चौराहा, शंकर विहार बंगला गांव, कमिश्नर आफिस, बार एसोसिएशन, दिल्ली बस स्टैंड और जलकल आफिस पीलीकोठी में लगाया गया है। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता एके मित्तल ने बताया कि पांच वाटर एटीएम जिनमें सोलर ऊर्जा के कनेक्शन हो गए हैं उन्हें शुरू करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: नशा सुंघाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर नौ लाख हड़पे
