Nupur Sharma के विरोध में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में पथराव… कई जख्‍मी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को दिन में जुमे की नमाज के बाद कुछ अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के खुल्दाबाद इलाके में अटाला बाग स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों के समूह ने पैगम्बर मुहम्मद के बारे में की …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को दिन में जुमे की नमाज के बाद कुछ अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के खुल्दाबाद इलाके में अटाला बाग स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों के समूह ने पैगम्बर मुहम्मद के बारे में की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी।

इस बीच कुछ लोगों ने पथराव भी किया। इलाके में तैनात पीएसी, त्वरित कार्यबाल (आरएएफ) और पुलिस बल की टीमों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। पत्थरबाजी तेज होने पर सुरक्षा बल के कुछ जवानों को हल्की चोट आयी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन को निशाना बनाया।

अटाला बाग इलाके में शांति व्यवस्था कायम होने तक शहर के नूरुल्ला रोड इलाके में भी नारेबाजी और छिटपुट पथराव की जानकारी मिली। स्थानीय प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अलर्ट जारी किया गया था। इन घटनाओं के बारे में स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:-नूपुर शर्मा के विरोध में यूपी के प्रयागराज और सहारनपुर समेत कई जिलों में नमाजियों ने किया उग्र प्रदर्शन, अल्लाह-हू-अकबर के लगाए नारे

संबंधित समाचार