मुरादाबाद : आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने वेतन में वृद्धि न होने पर जताई नाराजगी,  मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई ने शुक्रवार को आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन वृद्धि न होने पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारियों द्वारा एवं सफाई कर्मचारियों में जो समझौते हुआ था उसको दरकिनार करते हुए नगर निगम अधिकारियों द्वारा अभी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई ने शुक्रवार को आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन वृद्धि न होने पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारियों द्वारा एवं सफाई कर्मचारियों में जो समझौते हुआ था उसको दरकिनार करते हुए नगर निगम अधिकारियों द्वारा अभी तक अमल में नहीं लाया गया है। जिससे सफाई कर्मचारियों में गुस्सा है। लेकिन नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त द्वारा वेतन में वृद्धि को लेकर अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है।

स्थानीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुनील लश्करी ने बताया कि 3 दिन धरना प्रदर्शन करते हुए नगर निगम प्रशासन को जगाने की कोशिश की लेकिन नगर निगम प्रशासन सोया रहा। मजबूरन संगठित होकर 29 मार्च से हड़ताल किया था। 31 मार्च को 2-6 बजे तक सफाई कर्मचारी संगठनों से जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन से वार्ता हुई थी। जिसमें नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया था कि आचार संहिता के कारण कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया नहीं जा सकता। 15 अप्रैल को 10 दिन का समय मांगा।

25 अप्रैल को फिर आश्वासन दिया गया कि 4 दिन के अवकाश का भुगतान अप्रैल के वेतन में लगा कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक वेतन का भुगतान नहीं किया। इसलिए मजबूर होकर स्थानीय निकाय सफाई संगठन मंडलायुक्त से मिलने आया। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय महामंत्री प्रेम बाबू वाल्मीकि, श्याम कुमार वाल्मीकि, श्याम साहू, महेंद्र सिंह बाल्मीकि, डा हरिनंदन प्रसाद, अनिल लश्करी, विनय कुमार, शेखर वाल्मीकि, विजय वीर बाल्मीकि, जय किशोर, लाला वाल्मीकि, रुपेश भगत आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: ‘अब चार रुपए में एक लीटर शीतल जल से बुझाएं प्यास’

संबंधित समाचार