अमरोहा: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई मोहल्लों की बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के बाईपास मार्ग पर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस कारण कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया गया। आग की तेज लपटें उठते देख मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की सुबह नगर में बाईपास …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के बाईपास मार्ग पर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस कारण कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया गया। आग की तेज लपटें उठते देख मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार की सुबह नगर में बाईपास मार्ग पर कनैटा रोड के नजदीक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी। कि आग लगने की सूचना पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आनन-फानन में जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आग लगने से लगभग कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।

अधिकांश स्थानों पर रखे गए ट्रांसफार्मर कम क्षमता के हैं, जिसके कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जलते रहते हैं। गर्मियों के दिनों में संपूर्ण नगर में जगह-जगह या तो केवल जल रहे हैं या फिर ट्रांसफार्मर । इसके कारण इस भीषण गर्मी में विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, नूपुर शर्मा को फांसी दो के लगाए नारे

संबंधित समाचार