पीलीभीत: एक नहीं चार-चार लड़कियों से रचाई शादी, पत्नी को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। खुद को अविवाहित बताकर एक-एक कर कई शादी कर चुके एक व्यक्ति ने अब रामपुर में नई शादी कर ली। पत्नी को जब पता लगा तो वह बच्चों को लेकर रामपुर गई, लेकिन आरोपी ने उसे धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद घर आकर मारपीट की। रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की …

पीलीभीत, अमृत विचार। खुद को अविवाहित बताकर एक-एक कर कई शादी कर चुके एक व्यक्ति ने अब रामपुर में नई शादी कर ली। पत्नी को जब पता लगा तो वह बच्चों को लेकर रामपुर गई, लेकिन आरोपी ने उसे धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद घर आकर मारपीट की। रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी शाहिदा बेगम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 24 साल पहले मोहल्ले के रियाजुद्दीन उर्फ पप्पू से हुई थी। पति कम दहेज की बात कहकर प्रताड़ित करता था। जिसकी रिपोर्ट 31 जुलाई 2019 को दर्ज कराई थी। पति से अलग बच्चों के साथ रह रही है। पति शातिर और अय्याश किस्म का है। खुद अवविवाहित बताते हुए शादी करता रहा है। इसे पूर्व उसने एक शादी बरेली  में, दूसरी मोहल्ला अशरफ खां छावनी में, तीसरी तीसरी नैनीताल आदि में कर चुका है।

इसे लेकर जेल भी गया। अब पूर्व में की गई तमाम शादियों की बात छिपाकर रामपुर की एक लड़की से शादी कर ली है। उसी के साथ रामपुर में ही रह रहा है। इसकी जानकारी लगने पर जब वह रामपुर पहुंची तो रिजयाजुद्दीन, उसकी नई पत्नी आग बबूला हो गए। गाली गलौज कर धक्का मुक्की शुरू कर दी और भगा दिया। आठ अप्रैल की रात नौ बजे वह बच्चे के साथ घर पर आरोपी अपने साथियों संग आया और लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। मारपीट की गई।

शोर सुनकर काफी लोग जमा हो गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। आरोप लगाया कि पति रियाजुद्दीन भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर खुद को अविवाहित बताते हुए शादी करता है। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि शेर मोहम्मद मोहल्ला निवासी रियाजुद्दीन उर्फ पप्पू, नसीम अहमद, मुकीम अहमद, जेल रोडरामपुर निवासी नसीम और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: मेला जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, नौ घायल

संबंधित समाचार