खटीमा: भाजपाइयों ने ब्लॉक प्रमुख के बयानों पर साधा निशाना, विधायक पर भी लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। भाजपाइयों ने खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लाक प्रमुख पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगाने व साजिशन हटाने के प्रयास के आरोप का निराधार करार दिया है। शुक्रवार को मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा नेता व …

खटीमा, अमृत विचार। भाजपाइयों ने खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लाक प्रमुख पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगाने व साजिशन हटाने के प्रयास के आरोप का निराधार करार दिया है।

शुक्रवार को मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा नेता व मंडी परिषद अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, तराई विकास संघ अध्यक्ष गोपाल बोरा, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, अमित पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, नगर महामंत्री गोविंद मेहरा, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दीपा देवी, रमेश चंद्र जोशी ने प्रेस वार्ता कर ब्लाक प्रमुख पर निशाना साधा।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगाए आरोप निराधार हैं। आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख के द्वारा किए गए कार्यों की जांच के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पूर्व में ही शिकायती पत्र दिया था। भिलैया निवासी बीडीसी सदस्य रविंद्र सिंह राणा के शिकायती पत्र पर शासन ने जांच की। जिसमें उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों पर शासन ने अपनी जांच आख्या लगा दी। इसके आधार पर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। अब यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रियाओं का पालन करना सुनिश्चित होना चाहिए और ऐसे में राजनीतिक दुर्भावना से आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाकर जांच में अपना सहयोग करना चाहिए।

खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि विधायक द्वारा भी क्षेत्र में विकास कार्य न कराकर केवल मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का निरीक्षण यह भी सिद्व करता है कि वह केवल दलगत राजनीति की दुर्भावना से कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र के विकास से उनका कोई सरोकार नहीं।

संबंधित समाचार