Nikki Tamboli Photos : येलो शिमरी ड्रेस में निक्की तंबोली ने ढहाया कहर, फैंस बोले- उफ्फ…तेरी ये अदाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में अनजान चेहरा बनकर आईं निक्की तंबोली ने कामयाबी की बड़ी उड़ान भरी है। हर ओर निक्की तंबोली की फिगर और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फैंस निक्की की एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों के साथ सोशल …

मुंबई। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में अनजान चेहरा बनकर आईं निक्की तंबोली ने कामयाबी की बड़ी उड़ान भरी है। हर ओर निक्की तंबोली की फिगर और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फैंस निक्की की एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। ऐसे में अक्सर उनका स्टाइलिश और बोल्ड लुक देखने को मिलता रहता है। अब फिर से निक्की ने फैंस के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं।

निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह येलो शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। पीछे से यह ड्रेस बैकलेस है। निक्की की सुपर सिजलिंग फोटोज देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं।

इस लुक में निक्की काफी हॉट और बोल्ड लग रही हैं। इस दौरान वह अपना कर्वी टोन्ड फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन सभी फोटोज में निक्की की चार्मिंग स्माइल पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

इस लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए निक्की ने लाइट मेकअप किया है और बालों को ओपन ही रखा है। न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी आई मेकअप निक्की तंबोली की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इस ड्रेस के साथ निक्की तंबोली ने कोई जूलरी नहीं कैरी की है। काफी सिंपल रखा है।

निक्की तंबोली ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बेसिक? यह क्या होता है, मुझे तो पता भी नहीं है।” फैंस लगातार निक्की तंबोली के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “निक्की मैम, आपकी अदाओं पर ही तो हम फिदा है, उफ्फ… क्या ही कहने।

वहीं, ज्यादातर यूजर्स उनके इन लुक पर को हॉट बताते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें : Nia Sharma Photos: व्हाइट ड्रेस में निया ने दिए Hot Pose, पोनीटेल और गॉगल्स में एक्ट्रेस ने दिखाया Supercool अंदाज

संबंधित समाचार