Russia Ukraine War: यूक्रेन के मारियुपोल में फैल सकता है हैजा, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। ब्रिटेन ने रूसी हमला झेल रहे यूक्रेन के मारियुपॉल शहर में हैजा फैलने की आशंका शुक्रवार को व्यक्त की। ब्रिटेन के रक्षामंत्रालय की ओर से जारी ट्वीट की एक श्रृंखला में कहा गया “ खेरसाँ में दवाइयों की जबरदस्त किल्लत होने तो दूसरी ओर मारियुपॉल में हैजा फैलने की आशंका है। मई से अलग-अलग …

कीव। ब्रिटेन ने रूसी हमला झेल रहे यूक्रेन के मारियुपॉल शहर में हैजा फैलने की आशंका शुक्रवार को व्यक्त की। ब्रिटेन के रक्षामंत्रालय की ओर से जारी ट्वीट की एक श्रृंखला में कहा गया “ खेरसाँ में दवाइयों की जबरदस्त किल्लत होने तो दूसरी ओर मारियुपॉल में हैजा फैलने की आशंका है।

मई से अलग-अलग स्थानों से हैजे के मामले दर्ज किये जा रहे हैं।” बयान में कहा गया कि 1995 में यूक्रेन में जबरदस्त हैजा फैला था और उसके बाद से थोडे कम प्रभावी रूप से ही सहीं लेकिन हैजे का प्रसार देखा गया है विशेष रूप से एजोव सागर के तटीय इलाकों में और इस क्षेत्र में मारियुपॉल भी शामिल है।

सीवेरोडोनेत्स्क के आस पास पास लड़ाई जारी है और रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है लेकिन रूसी सेना को देश के उत्तरी से लेकर दक्षिणी इलाके को अपने कब्जे में लेने में कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। जिन इलाकों में रूसी सेना का कब्जा हो भी गया है अब उन इलाकों में भी जरूरी सेवाओं को पहुंचाने में रूसी सेना को पसीना बहाना पड़ रहा है। इन इलाको में पीने का साफ पानी तक मुहाल है। फोन और इंटरनेट की सेवाएं भी बाधित हैं।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पीटीआई पार्टी के 13 नेताओं की जमानत याचिका की स्वीकार

संबंधित समाचार