IPL Media Rights : मुकेश अंबानी की लग सकती है लॉटरी, आईपीएल मीडिया राइट्स की दौड़ से अमेजन बाहर!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की समाप्ति के बाद फैंस की नजरें मीडिया राइट्स ऑक्शन पर जा टिकी हैं। 12 जून को आईपीएल के अगले 5 सीजन ( 2023 से 2027) तक के लिए मीडिया राइट्स का ऑक्शन किया जाएगा। आईपीएल मीडिया राइट्स के जरिए बीसीसीआई को हजारों करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है। …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की समाप्ति के बाद फैंस की नजरें मीडिया राइट्स ऑक्शन पर जा टिकी हैं। 12 जून को आईपीएल के अगले 5 सीजन ( 2023 से 2027) तक के लिए मीडिया राइट्स का ऑक्शन किया जाएगा। आईपीएल मीडिया राइट्स के जरिए बीसीसीआई को हजारों करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है। उससे पहले एक बड़ी खबर आई है कि दुनिया के दूसरे सबसे रईस अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन ने मीडिया राइट्स के लिए बोली लगाने की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है। अगर ऐसा हुआ तो मुकेश अंबानी की रिलायंस आईपीएल मीडिया राइट्स को हासिल करने की दौड़ में काफी आगे निकल जाएगी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए जंग से बाहर निकलने के मूड में है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी दिग्गज कंपनी ने पहले ही देश में 6 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है, अब सिर्फ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए खर्च करना व्यावसायिक रूप से सही नहीं होगा, हालांकि अमेजन की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।

आईपीएल ने पहली बार ई-नीलामी के जरिए बोली लगाने का फैसला किया है। यह नीलामी 12 जून को मुंबई में सुबह 11 बजे से शुरू होने जा रही है और बिड्स खत्म होने तक यह ऑक्शन जारी रहेगा। खरीदे गए राइट्स आईपीएल के 5 सीजन (2023 से 2027) के लिए मान्य होंगे। आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए इस बार 50 से 60 हजार करोड़ रुपये तक की बोली लग सकती है।

2017 में स्टार इंडिया ने खरीदे थे राइट्स
स्टार इंडिया ने सितंबर 2017 में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 2017 से 2022 तक के लिए मीडिया अधिकार खरीद लिए थे। उसने सोनी पिक्चर्स को हराया था। इस सौदे के बाद आईपीएल मैच की लागत लगभग 55 करोड़ रुपये हो गई थी। 2008 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने 8200 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 10 साल के लिए मीडिया राइट्स अपने नाम किए थे। तीन साल की अवधि के लिए आईपीएल के वैश्विक डिजिटल अधिकार 2015 में नोवी डिजिटल को 302.2 करोड़ में दिए गए थे।

ये भी पढ़ें : Indonesia Masters : लक्ष्य सेन नहीं ले पाए चाउ टीएन-चेन से थॉमस कप का बदला, टूर्नामेंट से हुए बाहर

संबंधित समाचार