उत्तराखंड: रुड़की में मंकीपॉक्स वायरस का मिला संदिग्ध मरीज, देहरादून मेडिकल कॉलेज भेजा सैंपल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। रुड़की के मोहम्मदपुर में मंकीपाक्स वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। 38 साल के व्यक्ति में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। हरिद्वार सीएमओ कार्यालय से एक टीम मरीज का सैंपल लेने के लिए रुड़की भेजी गई है। सिविल अस्पताल रुड़की से भी एक डॉक्टर टीम में शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से …

देहरादून, अमृत विचार। रुड़की के मोहम्मदपुर में मंकीपाक्स वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। 38 साल के व्यक्ति में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। हरिद्वार सीएमओ कार्यालय से एक टीम मरीज का सैंपल लेने के लिए रुड़की भेजी गई है। सिविल अस्पताल रुड़की से भी एक डॉक्टर टीम में शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं मरीज का सैंपल लेकर देहरादून मेडिकल कालेज में जांच के लिए भेजा जाएगा। मरीज के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि मरीज को मंकीपाक्स है या नहीं।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

एडवाइजरी में कहा गया है कि मंकीपाक्स से संक्रमित अथवा संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति भी अपनी जांच कराएं. सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि मंकीपाक्स के संदिग्ध मरीजों को चिन्हित अस्पतालों में तब तक पृथक (आइसोलेट) किया जाएगा, जब तक कि संबंधित व्यक्ति के सभी घावों पर त्वचा की नई परत नहीं बन जाती है। इलाज कराने वाले डॉक्टर के आइसोलेशन समाप्त करने का निर्णय लेने पर ही मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार