बहराइच: दो किलो चरस के साथ पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार
नानपारा/बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने गैंगस्टर के अपराधी समेत दो अपराधियों को चरस और नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को खैरी घाट पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उप निरीक्षक राजीव मिश्रा, संजय यादव, मनोज …
नानपारा/बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने गैंगस्टर के अपराधी समेत दो अपराधियों को चरस और नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को खैरी घाट पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उप निरीक्षक राजीव मिश्रा, संजय यादव, मनोज कुमार की टीम शिवपुर बंधे के पास जांच कर रही थी। जांच के दौरान दो लोग आते दिखे।
जांच के दौरान दोनों के पास से दो किलो चरस और 11500 रुपए नकदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपराधियों की पहचान थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा केवलपुर गांव निवासी कंधई पुत्र विजय लोधी और खुशी राम पुत्र घसीटे लोग के रूप में हुई है। एसओ के मुताबिक कंधई लोध गैंगस्टर का अपराधी है। उसके विरुद्ध राम गांव, खैरीघाट, नानपारा समेत अन्य थानों में 10 मुकदमा दर्ज है। जबकि खुशीराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।
यह भी पढ़ें:-खटीमा: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद
