शरजील इमाम की जमानत पर सात जुलाई को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को कहा कि वह सात जुलाई को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। शरजील इमाम पर सीएए और एनआरसी को लेकर हुए आंदोलन के दौरान दिए गए बयानों को लेकर मामला दर्ज है। अभियोजन पक्ष ने प्रस्तुत किया कि …

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को कहा कि वह सात जुलाई को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। शरजील इमाम पर सीएए और एनआरसी को लेकर हुए आंदोलन के दौरान दिए गए बयानों को लेकर मामला दर्ज है।

अभियोजन पक्ष ने प्रस्तुत किया कि कोई भी जमानत आवेदन पहले एक निचली अदालत में जाएगा और अगर राहत प्रदान नहीं की जाती है तो ही आरोपी उच्च न्यायालय में दलील कर सकता है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शरजील इमाम को जमानत याचिका के लिए निचली अदालत में जाने के लिए कहा था।

शरजील इमाम के वकील ने कहा कि राजद्रोह पर उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मद्देनजर उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई सात जुलाई के लिए स्थगित कर दी।

इसे भी पढ़ें- नूपुर शर्मा टिप्पणी: महाराष्ट्र में बवाल के बाद भड़के राज्य गृह मंत्री, बोले- जो भी कानून अपने हाथ में ले रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

संबंधित समाचार