मुरादाबाद : चार बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रसव बाद चार बच्चों की मां की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनकी सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में भी महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, इसलिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है। पति …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रसव बाद चार बच्चों की मां की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनकी सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में भी महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, इसलिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है।

  • पति की मौत के बाद एक साल पूर्व किया था दूसरा विवाह
  • कटघर पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंपा शव

छजलैट के गांव अनियारी निवासी 40 वर्षीय सरोज का विवाह कटघर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोट निवासी युवक से हुआ था। सरोज के बच्चे कोमल, निखिल, निक्की, गौरी हैं। पति की मौत के बाद एक साल पूर्व उसने पाकबड़ा के गांव खेमपुर निवासी अरुण से कोर्ट मैरिज की थी। उस समय अरुण शिवपुरी में रहता था। वर्तमान में वह सत्यम सिनेमा में रहता है।

सरोज के भाई उमेश व उनकी पत्नी विनीता ने बताया कि सरोज नगर निगम में सफाई कर्मी थी। इस नौकरी के लिए ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। सरोज की भाभी विनीता ने बताया कि वह कॉसमॉस अस्पताल में काम करती है। गुरुवार को सरोज की सास का फोन आया कि उसकी हालत खराब है। वह उसे कॉसमॉस अस्पताल लाए हैं। उसने इमरजेंसी वार्ड में जाकर देखा, मगर वहां न सरोज मिली और न उसकी सास। उसने उसकी सास को फोन किया, तब उसने उसकी मौत की जानकारी दी। इस पर वह सरोज के घर पहुंचे। वहां उसके चारों बच्चे मां के शव के पास थे। उसका पति व अन्य सदस्य गायब थे। प्रसव के बारे में पूछने पर विनीता ने बताया कि अरुण ने तीन माह से उनकी बात सरोज से नहीं कराई थी, इसलिए उन्हें ननद के गर्भवती होने की जानकारी नहीं है। सरोज के बच्चों ने उन्हें बताया कि पापा उनकी मम्मी व उन्हें पीटते थे।

सरोज ने बेटे को दिया था जन्म
उधर, पुलिस का कहना है कि सरोज ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद गुरुवार को उसके पेट में दर्द होने पर परिजन उसे साईं अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद कॉसमॉस और फिर अपेक्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची कटघर पुलिस ने सरोज के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी उसके मायके वाले रहे। मामले में जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: दो किलो चरस के साथ पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार