विजिलेंस टीम ने पकड़ी मीटर टैंपरिंग, प्रदेश के कई जिलों में काम करता है रामपुर का गिरोह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने 20 किलोवाट की चोरी मीटर टैंपरिंग के जरिए पकड़ी है। अधिकारियों को तमाम मीटर खुले हुए और हरदोई जिले की रसीदें भी मिली हैं। अधिकारियों का कहना है कि संभावना है कि यह गिरोह प्रदेश …

रामपुर, अमृत विचार। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने 20 किलोवाट की चोरी मीटर टैंपरिंग के जरिए पकड़ी है। अधिकारियों को तमाम मीटर खुले हुए और हरदोई जिले की रसीदें भी मिली हैं। अधिकारियों का कहना है कि संभावना है कि यह गिरोह प्रदेश के कई जिलों में मीटर टैंपरिंग का धंधा कराता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में 15 से 20 लाख रुपये तक जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

  • शहर में कई और मीटरों में टैंपरिंग करते बिजली चोरी किए जाने की आशंका
  • टीम को आरोपियों ने घर में नहीं घुसने दिया, 20 लाख तक लग सकता है जुर्माना

गुरुवार की रात सब स्टेशन 33 केवीए पहाड़ीगेट के मोहल्ला पक्का बाग निवासी सुहैल, कामरान पुत्र अख्तर खां के यहां सूचना के आधार पर एक्सईएन प्रथम, एसडीओ तृतीय, एसडीओ द्वितीय, विजिलेंस की टीम ने घर में टीम ने तलाशी ली, 20 किलोवाट के कनेक्शन पर तीन एयरकंडीशन डायरेक्ट चलते हुए मिले। साथ ही नजदीकी पोल से 3 फेज सप्लाई लेकर बिजली चोरी से जलती हुई मिली। बिजली निगम की टीम को मौके से विभागीय मीटरों में खुर्दबुर्द भी मिली। छापेमारी के दौरान बिजली निगम की टीम से नोंकझोंक भी हुई। लेकिन भारी मात्रा में पुलिस फोर्स होने के साथ मामले को शांत कराया। टीम के अधिकारियों के मुताबिक शहर के कई मोहल्लों में लगे मीटर से छेड़छाड़ हुई, इसमें के ज्यादातर केस सामने आ रहे हैं जल्द ही मीटरों को चैक कराया जाएगा।

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिस घर से मीटर टैंपरिंग पकड़ी गई है, नजदीकी पोल से एक्स्ट्रा तार डालकर बिजली चोरी मिली। विभाग के आंकलन के मुताबिक 15 से 20 लाख का तक जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही कई जिलों में मीटरों में टैंपरिंग कराने की बात भी कबूली है। अन्य जिलों की मीटर और रसीदें भी बरामद की हैं। सप्ताह भर में दो स्थानों से चोरी पकड़ी गई है। दो दिन पहले पहाड़ीगेट स्थित आईस्क्रीम सेंटर पर छापा मारा। यहां पर भी मीटर में चिप लगाकर चोरी पकड़ी गई थी। संभावना है कि यह गिरोह कई और जिलों में मीटर टैंपरिंग करता है।

मीटर टैंपरिंग कराने का गिरोह रामपुर समेत कई जिलों में सक्रिय
मीटर टैंपरिंग कराने का गिरोह जनपद में तो गिरोह सक्रिय है, इसके अलावा इसी गैंग के अन्य गुर्गे भी मीटर टैंपरिंग का कार्य किया जा रहा है। एक्सईएन के अनुसार जोकि रामपुर में गिरोह के सदस्य पकड़े गए हैं वह भी किसी से कम नहीं है। इनके गुर्गों की भी तलाश की जा रही है। जोकि मीटर के स्लो कराने के नाम पर मुंह मांगी रकम भी ली जाती है।

डूंगरपुर में 6 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज
डूंगरपुर बिजलीघर के आसरा कालोनी, जेल रोड समेत कई इलाकों में चेकिंग की गई। जिसमें छह उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शुक्रवार की सुबह अवर अभियंता के नेतृत्व में चेकिंग की गई। अंडरग्राउंड, मीटर से पहले कट लगाकर चोरी पकड़ी है। लाइनलास को कम करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

शहर में टीम ने छापेमारी के दौरान 20 किलोवाट के अलावा नजदीकी लगे पोल पर से एक्स्ट्रा तार डालकर चोरी पकड़ी गई है इसके अलावा मीटर टैंपरिंग कराने उपकरण भी बरामद किए गए हैं, बिजली चोरी किसी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह गिरोह प्रदेश के कई जिलों में मीटर टैंपरिंग कराता है ऐसी जानकारी मिल रही है। -भीष्म सिंह तोमर, एक्सईएन प्रथम

ये भी पढ़ें:-रामपुर: जुमे की नमाज को लेकर जिले भर में रहा हाई अलर्ट

संबंधित समाचार