बरेली: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमृत विचार, बरेली। शादी हाल में बच्चों के बीच हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि आरोपियाें ने बीच-बचाव करने वाले दोनों भाईयों को लाठी-डंडाें से इतना पीटा कि उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के …
अमृत विचार, बरेली। शादी हाल में बच्चों के बीच हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि आरोपियाें ने बीच-बचाव करने वाले दोनों भाईयों को लाठी-डंडाें से इतना पीटा कि उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर में रहने वाले अमरीश कुमार रस्तोगी ने बताया कि उनके चचेरे भाई की शादी का कार्यक्रम गुरुवार को अयूब खां चौराहा स्थित एक मैरिज हाल में था। बरात के दौरान बच्चों में मामूली विवाद हो गया। उनके भाई दीपक ने झगड़ा कर रहे बच्चों का बीच बचाव कर किया। इस पर राजीव रस्तोगी उर्फ सोनी, संजीव रस्तोगी, आनंद रस्तोगी समेत उनके साथियों ने उन्हें व उनके भाई दीपक रस्तोगी को घेर लिया।
उनको लाठी-डंडाें व बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक के गले में पड़ी सोने की चेन भी गिर गई। आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में अमरीश कुमार रस्ताेगी की तरफ से राजीव रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, आनंद रस्ताेगी समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ये भी पढ़ें- सेल्वा कुमार जे बरेली की नई मंडलायुक्त, कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर संभाला कार्यभार
