बुलंदशहर: जुमे की नमाज को लेकर सड़क पर उतरे डीएम व एसएसपी, शांति बनाए रखने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। बुलंदशहर में शान्ति, कानून व्यवस्था, आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने मिश्रित आबादी में फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर से ऊपरकोट, चौक बाजार, खुर्जा गेट चौकी, सरायधारी, रुकनसराय, नरसलघाट कसाई बाडा, सर्राफा बाजार, लालकुंआ, चौक बाजार …

बुलंदशहर। बुलंदशहर में शान्ति, कानून व्यवस्था, आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने मिश्रित आबादी में फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर से ऊपरकोट, चौक बाजार, खुर्जा गेट चौकी, सरायधारी, रुकनसराय, नरसलघाट कसाई बाडा, सर्राफा बाजार, लालकुंआ, चौक बाजार से अंसारी रोड़ चौराहा मार्गों पर पैदल रूट मार्च किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों से साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि के बारे में जानकारी ली गई। पैदल भृमण के दौरान खुर्जा गेट चौकी से नरसलघाट, कसाईबाड़ा, की ओर जाने वाली सड़क पर सीवर लाइन डालने के कारण सड़क जगह-जगह टूटी होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता जल निगम को शीघ्रता से सड़क की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी कहा कि किसी से डरने की जरूरत नहीं पुलिस प्रशासन आपके साथ है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: शांति पूर्ण नमाज के लिए डीएम ने सभी को दिया धन्यवाद, चौराहे पर एक बालक का विवाद भी कराया शांत

संबंधित समाचार