लखनऊ: महिला ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में एक 47 साल की महिला ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर ली। घटना के इलाके में हड़कंप मच गया। खुदकुशी करनी वाली महिला एक बिल्डर की पत्नी बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में एक 47 साल की महिला ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर ली। घटना के इलाके में हड़कंप मच गया। खुदकुशी करनी वाली महिला एक बिल्डर की पत्नी बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ रिवाल्वर को भी जांच के लिए भेजा गया है। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतका महिला डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाया है। मृतका के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बता दें कि यह मानक नगर के सिंगार नगर में मकान संख्या 49बी में बिल्डर ज्ञान सिंह अहलूवालिया अपनी पत्नी बलजीत कौर (47), बेटी जसप्रीत कौर व हरप्रीत कौर के साथ रहते हैं। उनका बेटा परमदीप सिंह मैसूर में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। बेटी घर के पास ही एक निजी अस्पताल में ईएमओ है। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे बलजीत कौर ने पति की मौजूदगी में खुद को गोली मार ली।
सूचना मिलते ही एसीपी आलमबाग शिवाजी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर को फोरेंसिक जांच के लिये भेज दिया है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका लम्बे समय से बीमार चल रही थी। जिसका इलाज कई अस्पतालों से चल रहा था। मृतका मानसिक रूप से काफी तनाव में रहती थी।
यह भी पढ़ें:-कोलकाता: हाईकमीशन के बाहर पुलिसवाले ने की फायरिंग, एक महिला की मौत, फिर खुद को मारी गोली
