बरेली: अमृत योग सप्ताह के तहत शिक्षण संस्थानों में होंगे कार्यक्रम
अमृत विचार, बरेली। 21 जून को योग दिवस से पूर्व पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत देश में 25 करोड़ और प्रदेश में 3.5 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। शासन ने इस संबंध में सभी …
अमृत विचार, बरेली। 21 जून को योग दिवस से पूर्व पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत देश में 25 करोड़ और प्रदेश में 3.5 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। शासन ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को निर्देश जारी किए हैं।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने परिसर के सभी विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सामूहिक योगाभ्यास कर फोटो व वीडियो अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने योग के लिए लोगों को अपने-अपने घरों में भी जोड़ने के लिए कहा है। कार्यक्रमों में शामिल लोगों के फोटो व वीडियो आयुष कवच एप पर अपलोड करने होंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: सुभाषनगर में मकान पर दबंगों की नजर
