आज से कुशीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज से कुशीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मंत्री यहां मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर आयोजित गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे रवींद्र नगर स्थित बुद्धा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद …

कुशीनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज से कुशीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मंत्री यहां मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर आयोजित गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 1 बजे रवींद्र नगर स्थित बुद्धा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 4 बजे दुदही नगर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 5:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

पढ़ें- यूपी: जेपी नड्डा का दो दिवसीय दौरा कल से, अवध से लेकर ब्रज तक करेंगे चुनावी मंथन

संबंधित समाचार