IND vs SA T20 Series : दूसरे मैच के लिए कटक पहुंची भारतीय और साउथ अफ्रीकी टीम, वीडियो में देखिए खिलाड़ियों की मस्ती
नई दिल्ली। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जून को ओडिशा में कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय और साउथ अफ्रीकी टीम कटक पहुंच गई हैं। बीसीआई ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें टीम इंडिया …
नई दिल्ली। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जून को ओडिशा में कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय और साउथ अफ्रीकी टीम कटक पहुंच गई हैं। बीसीआई ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी दिल्ली से कटक जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिल्ली और कटक दोनों ही एयरपोर्ट दिखाए गए। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों टीम के खिलाड़ी पूरे सफर के दौरान आपस में मस्ती करते दिखाई नजर आए।
Hello Cuttack ?#TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/928W93aWXs
— BCCI (@BCCI) June 10, 2022
वीडियो में भारतीय विकेटकीपर और मौजूदा सीरीज में कप्तान ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका टीम के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक से बातें करते नजर आए। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ भी इनके साथ दिखे। सभी खिलाड़ी कटक एयरपोर्ट से सीधे अपने होटल पहुंचे, जहां पर फूलों की बरसात के साथ सभी का स्वागत किया जाता है।
बता दें कि इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इसमें अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में 12 जून को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने कहा- ऋषभ पंत को ‘फ्लोटर’ के रूप में इस्तेमाल करो, टी20 विश्व कप में खतरनाक साबित होंगे
