Sidhu Moose Wala 29th Birthday: शुभदीप सिंह से बने थे सिद्धू मूसेवाला, जानें कैसे तय किया सिंगर बनने तक का सफर
मुंबई। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है। यह दिन उनके परिवार वालों के साथ उनके सभी चाहने वालों को भी बेहद दुख करने वाला हैं क्योंकि पिछले 29 मई को गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। भले आज सिंगर हमारे बीच नहीं रहें मगर उनकी यादें अभी भी हमारे …
मुंबई। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है। यह दिन उनके परिवार वालों के साथ उनके सभी चाहने वालों को भी बेहद दुख करने वाला हैं क्योंकि पिछले 29 मई को गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। भले आज सिंगर हमारे बीच नहीं रहें मगर उनकी यादें अभी भी हमारे दिलों में जिन्दा हैं।
अगर सिंगर आज हमारे बीच होते तो 29वां जन्मदिन मना रहे होते। मगर एक दुख्द घटना ने सब कुछ बदल कर रख दिया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर देश-विदेश में उनके फैंस उनको याद कर रहे हैं। उनके गानों ने लोगों के दिलों में जो अपनी जगह बनाई है वो हजारों सालों तक जिंदा रहेगी। आज सिंगर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं हम उनके जीवन के कुछ खास पलों के बारे में और उनको याद करते हैं।
जानें कैसे बने शुभदीप सिंह से सिंगर सिद्धू मूसेवाला
बतादें कि सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को हुआ था। सिंगर का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। सिद्धू पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव के रहने वाले हैं, इसलिए उन्हें सिद्धू मूसेवाला के तौर पर मान और नाम दोनों मिला तब से लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला कहने लगे। सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों से सभी के दिलों को जीत लिया था और सभी की धड़कनों में बस गये थे। उनके गाने सुन कर उन पर अक्सर अपने गानों के जरिए गन-कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप भी लगते रहे।
जानें कैसा रहा सिंगर का करियर
सिद्धू मूसेवाला ने सिंगर के तौर पर अपने करियर के शुरुआत ‘जी वेगन’ से की। सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों की बदौलत काफी नाम और प्यार पाया हैं। साल 2020 में उन्हें द गार्जियन द्वारा 50 नए कलाकारों में नॉमिनेशन मिला। मूसेवाला ने “निंजा लाइसेंस” गीत लिखकर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन अपने गानों को लेकर वह कई बार विवादों में घिरे रहे। सिद्धू के गाने ‘संजू’ की वजह से जुलाई 2020 में विवाद खड़ा हो गया था।
यह गाना एके-47 फायरिंग मामले में सिद्धू मूसेवाला को जमानत मिलने के बाद रिलीज हुआ था, उन्होंने सोशल मीडिया पर रिलीज हुए गाने में अपनी तुलना अभिनेता संजय दत्त से की थी। साल 2019 में माई भागो गीत में टिप्पणी पर फंस गए थे। साल 2020 में पखियां-2 गीत में युवाओं को भड़काने का आरोप लगा था। साल 2022 में कांग्रेस ने मानसा से सिटिंग विधायक नजर सिंह मनशाहिया का टिकट काटकर मूसेवाला पर भरोसा जताया था। हालांकि चुनाव में मूसेवाला हार गए।
हत्या की जारी हैं जांच
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को गोली मार कर दी गई थी जिसका और जांच अभी भी जारी है। हत्या केस के मामले में पुलिस ने मूसेवाला को गोली मारने वाले एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले आठ शूटरों में से एक की गिरफ्तारी की गई है। बाकी की तालाश जारी हैं।
पढ़ें-सिंगर सिद्धू मूसेवाला के अंतिम अरदास पर पिता ने कहा- मैं भी उसके साथ जाना चाहता था मगर…
