अलीगढ़: बढ़ती गर्मी ने जिले में दिखाए तेवर, तापमान से लोगों का हाल हुआ बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने के बावजूद आसमान सुबह से ही साफ है। मगर उधर केरल में मानसून आ चुका हैं। लेकिन यहां यूपी में मानसून की कोई आहट भी नहीं है। आसमान भी साफ और सूरज भी सर चढ़ कर अपने तेवर दिखा रहा है। गर्मी इतनी …

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने के बावजूद आसमान सुबह से ही साफ है। मगर उधर केरल में मानसून आ चुका हैं। लेकिन यहां यूपी में मानसून की कोई आहट भी नहीं है। आसमान भी साफ और सूरज भी सर चढ़ कर अपने तेवर दिखा रहा है। गर्मी इतनी हैं कि लू का प्रकोप जारी है।

गर्मी इतनी ज्यादा भीषण हैं कि लोगों का हाल बेहाल हैं। बढ़ती गर्मी के कारण सुबह से ही उमस शुरू हो गई। तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है। बस सभी को वर्षा की संभावना लगी हैं जो तापमान को कंट्रोल कर सकती हैं। हलाकिं मौसम देखकर बूंदाबांदी की आशंका है। शुक्रवार को तापमान (अधिकतम-43.2, न्यूनतम-31.4) रहा है। खास बात यह है कि शनिवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की उम्‍मीद है।

पूर्वानुमान, अधिकतम, न्यूनतम

11 जून- 44, 31

12 जून- 43, 30

पढ़ें-मेरठ: तेज धूप से 43 डिग्री तक पहुंचा तापमान, लोग गर्मी से बेहाल

संबंधित समाचार