UP Corona Update: एक्टिव केस की संख्या पहुंची एक हजार के पार, 24 घंटे में मिले 236 नए मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना के 236 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 152 लोग ठीक होकर कोरोना मुक्त भी हुए हैं। इस समय कुल एक्टिव केस 1087 हैं। 33 करोड़ 21 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के …

लखनऊ। यूपी में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना के 236 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 152 लोग ठीक होकर कोरोना मुक्त भी हुए हैं। इस समय कुल एक्टिव केस 1087 हैं।

33 करोड़ 21 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 94 फीसदी से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

इसके अलावा 15-17 आयु वर्ग के 98.50 फीसदी किशोरों और 12 से 14 आयु वर्ग के 91.44 फीसदी से अधिक बच्चों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

पढ़ें- बरेली: 11 वर्षीया बालिका समेत दो मरीज कोरोना संक्रमित

संबंधित समाचार