रायबरेली: पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के पति को सुलह के लिये बुलाया, फिर बूट से कुचला कान, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। ऊंचाहार का एक ऐसा कृत्य सामने आया है जिसने पूरी मानवता को झकझोर दिया है। दुष्कर्म पीड़िता के पति को सुलह के लिए सिपाहियों ने पकड़कर उसके सर को बूटों से कुचला है। इस अमानवीय कृत्य से उसके कान से खून निकल आया। पीड़ित न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा …

अमृत विचार, रायबरेली। ऊंचाहार का एक ऐसा कृत्य सामने आया है जिसने पूरी मानवता को झकझोर दिया है। दुष्कर्म पीड़िता के पति को सुलह के लिए सिपाहियों ने पकड़कर उसके सर को बूटों से कुचला है। इस अमानवीय कृत्य से उसके कान से खून निकल आया। पीड़ित न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी रहस कैथवल का है। गांव की एक महिला के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया था। मामले की शिकायत लेकर पीड़िता कोतवाली गई तो पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। मजबूरन दुष्कर्म पीड़िता न्यायालय की शरण में पहुंची। न्यायालय के आदेश पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। किंतु प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस उस पर सुलह के लिए दबाव बनाने लगी।

जब महिला ने सुलह से इंकार कर दिया तो पुलिस उसके पति को कोतवाली उठा लाई। शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित दंपती ने बताया कि ऊंचाहार कोतवाली के पीछे महिला के पति को सिपाही ले गए और उसे गिरकर उसके सिर को बट से कुचला गया। यही नहीं उसको जमकर पीटा गया। पुलिस को यातना से उसके कान से खून निकलने लगा।

पुलिस के चंगुल से मुक्त होकर पीड़ित अस्पताल पहुंचा। जहां उसने अपना इलाज कराया है। शनिवार को पुलिस ऑफिस में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। इसलिए पीड़ितों की मुलाकात अधिकारियों से नहीं हो पाई है। सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की उन्हे जानकारी नहीं है। पीड़ित की शिकायत की जांच कराई जायेगी।

पढ़ें-लखनऊ: दुबग्गा में दुष्कर्म पीड़िता की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार