बरेली: जिले में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 15 जून को डीएम की अध्यक्षता में होगा साक्षात्कार
बरेली, अमृत विचार। सीएचसी पर स्वीकृत पदों के सापेक्ष 50 फीसदी भी डाक्टर तैनात नहीं हैं। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 230 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इन पदों पर सिर्फ 148 ही तैनात हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिलने में बाधा आ रही है। अब विभाग ने …
बरेली, अमृत विचार। सीएचसी पर स्वीकृत पदों के सापेक्ष 50 फीसदी भी डाक्टर तैनात नहीं हैं। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 230 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इन पदों पर सिर्फ 148 ही तैनात हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिलने में बाधा आ रही है। अब विभाग ने डाक्टरों की कमी पूरी करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। संविदा के माध्यम से विभाग डाक्टरों की तैनाती कर रहा है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। डीएम की अध्यक्षता में 15 जून को साक्षात्कार किया जाएगा।
शासनादेश के अनुसार प्रत्येक पीएचसी, सीएचसी पर एक विशेषज्ञ चिकित्सक, एक फिजीशियन, एक सर्जन, एक एनेस्थेटिस्ट, एक रेडियोलॉजिस्ट और एक गायनोकोलॉजिस्ट तैनात होने चाहिए। मगर, ज्यादातर सीएचसी पर एक चिकित्साधिकारी की ही तैनाती है। प्रमुख सीएचसी पर दो या किसी पर तीन विशेषज्ञ हैं। शेष कार्य एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ के भरोसे ही चल रहा है।
जिले में डाक्टराें की कमी पूरी करने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आगामी 15 जून का डीएम की अगुवाई में साक्षात्कार किया जाएगा। चयनित डाक्टरों को सीएचसी-पीएचसी पर भेजा जाएगा।-डा. बलवीर सिंह, सीएमओ
ये भी पढ़ें- बरेली: किसानों को घर बैठे सम्मान निधि उपलब्ध कराएगा डाक विभाग
