पीलीभीत: दुष्कर्म के आरोपी के बजाए पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर मचाया तांडव
पीलीभीत, अमृत विचार। बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की महिला से छप्पर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और फिर आरोपी की धरपकड़ को दबिश दी गई। मगर, पुलिस की इस कार्रवाई ने फजीहत में डाल दिया। बताते हैं कि आरोपी के घर के बजाए पुलिस ने …
पीलीभीत, अमृत विचार। बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की महिला से छप्पर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और फिर आरोपी की धरपकड़ को दबिश दी गई। मगर, पुलिस की इस कार्रवाई ने फजीहत में डाल दिया। बताते हैं कि आरोपी के घर के बजाए पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली। परिवार के सदस्यों से अभद्रता की गई। पूर्व प्रधान ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।वहीं, पुलिस इसे दबाव बनाने का तरीका बताती रही। आरोपी भी पूर्व प्रधान का भतीजा बताया गया है। फिलहाल पुलिस की गुंडई का शोर होते ही हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि बरखेड़ा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि सुबह तड़के करीब डेढ़ बजे गांव का ही दीनदयाल उसके छप्पर में घुस आया और पीड़िता को दबोच लिया। अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की और फिर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जेठानी जाग गई और दरिंदगी कर भाग रहे आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।
इस पर उसने जेठानी को धक्का देकर गिरा दिया और भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद रात को पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। जिसमें आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के बजाए पूर्व प्रधान के घर उत्पात मचाया। पूर्व प्रधान का कहना है कि जिसके खिलाफ शिकायत हुई थी, उस पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस टीम ने उनके घर के दरवाजे और भीतर का सामान दीवार आदि तोड़ दी।
विरोध करने पर परिवार के सदस्यों से भी अभद्रता की गई। उस वक्त वह घर पर नहीं थे। जैसे ही पुलिस के द्वारा अभद्रता करने की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। मगर, पुलिस उस वक्त तक जा चुकी थी और घर पर तोड़फोड़ किया सामान पड़ा था। पुलिस की इस हरकत की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस लगाए गए तोड़फोड़ के आरोपों को नकारती रही। पुलिस का तर्क था कि आरोपी पूर्व प्रधान का भतीजा है। एक ही गेट से दोनों का रास्ता है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दीवार निर्माण को लेकर विवाद, मां-बेटे को पीटा
