हल्द्वानी: बोले विधायक बंशीधर भगत, जमरानी बांध आंदोलन ने मेरी राजनीति को दी दिशा
हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी बांध परियोजना की राह खुलने और केंद्र सरकार से परियोजना निर्माण के निवेश को मंजूरी देने के लिए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया राजनीतिक जीवन में ऐसी महत्वाकांक्षी परियोजना जो कि समय समय पर प्रमुख राजनीतिक मुद्दा रहा करती थी। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी बांध परियोजना की राह खुलने और केंद्र सरकार से परियोजना निर्माण के निवेश को मंजूरी देने के लिए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया राजनीतिक जीवन में ऐसी महत्वाकांक्षी परियोजना जो कि समय समय पर प्रमुख राजनीतिक मुद्दा रहा करती थी।
बंशीधर भगत ने कहा कुछ राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि दशकों पूर्व जमरानी बांध निर्माण आंदोलन में उनकी संघर्षपूर्ण भागेदारी ने ही उनकी विधानसभा पहुंचने की राह को आसान किया। कहा कि जमरानी बांध आंदोलन ने मेरी राजनीति को दिशा दी थी।
उन्होंने बताया कि बांध परियोजना को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 57065 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई के साथ-साथ हल्द्वानी शहर को वर्ष 2055 तक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था है। परियोजना से हर साल 63 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी। साथ ही भाबर क्षेत्र में लगातार गिर रहे भूगर्भीय जलस्तर में भी बढ़ोतरी होगी । परियोजना का निर्माण कृषि सिंचाई योजना के तहत होगा। राज्य को इसमें 10 प्रतिशत अंशदान देना होगा और केंद्र सरकार 90 प्रतिशत धनराशि खर्च करेगी।
