फतेहपुर: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, पति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयप्रकाश शाही ने बताया कि हुसेनगंज …

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयप्रकाश शाही ने बताया कि हुसेनगंज थाने के खरसी पतरिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (55) मोटरसाइकिल में सवार होकर अपनी पत्नी रमा देवी (50) को खागा से प्रयागराज की ओर जा रहे थे।

मझिलगांव चौकी से पहले पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से रमा देवी सड़क पर गिर गई और मोटरसाइकिल चला रहे सुरेंद्र सिंह दूसरी ओर गिर गए। इस दौरान ट्रक महिला को कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। गंभीर हालत में मोटरसाइकिल चला रहे सुरेंद्र सिंह को पुलिस ने खागा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने सुरेंद्र के हवाले से बताया कि वह पत्नी के साथ खागा कोतवाली के कल्लनपुर गांव अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कटोघन टोल प्लाजा पार करते ही हादसा हो गया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और भागे हुए ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: सड़क पर उतरे एसपी ने शहर को पढ़ाया कानून का पाठ, कहा- पुलिस की है सुरक्षित माहौल देने की जिम्मेदारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका