अमरोहा शहर विधायक और उनके बेटे को दी जान से मारने की धमकी
अमरोहा,अमृत विचार। शहर विधायक और पूर्व मंत्री महबूब अली व उनके बेटे पूर्व एमएलसी परवेज अली को फोन कॉल और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताया। आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि वह लॉरेंस …
अमरोहा,अमृत विचार। शहर विधायक और पूर्व मंत्री महबूब अली व उनके बेटे पूर्व एमएलसी परवेज अली को फोन कॉल और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताया। आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से बोल रहा है। मैं तुम दोनों पिता-पुत्र की हत्या कर दूंगा। नंबर ट्रेस करने के बाद जांच के आधार पर पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी राजेंद्र पुत्र बादाम सिंह निवासी गली नंबर चार, सतनाम चौक जिला सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दानिशमंदान में विधायक महबूब अली का आवास है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता महबूब अली अमरोहा विधानसभा सीट से इस बार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं, जबकि उनके बेटे परवेज अली एमएलसी रह चुके हैं। पूर्व एमएलसी परवेज अली का आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 3:15 पर उनके पिता विधायक महबूब अली के नंबर पर कॉल आई, कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बोल रहा है, जल्द ही उनकी हत्या कर देगा।
आरोप है कि कुछ देर बाद उसी नंबर से पूर्व एमएलसी परवेज अली के पास व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज आया। थोड़ी देर बाद ही कॉल आई और धमकी देने वाले ने कहा कि वह सोंपु 007 ग्रुप से है। कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का आदमी बोल रहा हूं, जल्द ही तुम्हारी और तुम्हारे पिता की हत्या कर दूंगा। पिता और बेटे को धमकी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की दोपहर बाद परवेज अली ने एसपी विनीत जायसवाल को शिकायती पत्र सौंपा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साइबर सेल ने धमकी देने वाले के नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया। इसके बाद धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि विधायक महबूब अली और उनके बेटे परवेज अली को जान से मारने की धमकी दी गई थी। तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कॉल ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : बाइक में टक्कर मारने के बाद डीसीएम पलटी, चार लोग घायल
