बदायूं: लेखपाल को मिली 24 घंटे में जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। तहसील सदर के शेखूपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल रामाशंकर शर्मा को किसी ने फोन करके 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित लेखपाल की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। लेखपाल ने बताया कि कोतवाली सिविल लाइन में थाना समाधान दिवस चल रहा था। …

बदायूं, अमृत विचार। तहसील सदर के शेखूपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल रामाशंकर शर्मा को किसी ने फोन करके 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित लेखपाल की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। लेखपाल ने बताया कि कोतवाली सिविल लाइन में थाना समाधान दिवस चल रहा था। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर किसी का फोन आया। लेखपाल से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी दी।

कहा कि उन्हें बदायूं में नौकरी करना सिखा देगा। 2 से 24 घंटों के भीतर जान से मार देगा। उन्होंने पूछा कि कौन बोल रहे हैं तो उसने बताया कि वह थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव से बोल रहा है। कोतवाली सिविल लाइन के एसएचओ चंद्र प्रकाश शुक्ला को जानकारी दी तो उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर से मोबाइल नंबर की डिटेल चेक कराई। तो वह नंबर और उसपर आ रहा फोटो थाना उघैती क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर के बेटे का निकला। जिससे वह अच्छी तरह से पहचानते हैं।

उन्होंने हिस्ट्रीशीटर के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लेखपाल ने कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि होती है तो हिस्ट्रीशीटर और उसका बेटा जिम्मेदार होंगे। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: पीड़ित की तहरीर बदलवाकर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार