बरेली: युवती की बरामदगी को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कैंट थाने का किया घेराव
बरेली, अमृत विचार। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित कुम्हार मोहल्ले से छह जून को दोपहर करीब दो बजे एक युवती घर से गायब हो गई थी। युवती के पिता प्रेम नारायण ने आठ जून को अपनी बेटी बीनू कुमारी के अपहरण की रिपोर्ट दूसरे समुदाय के युवक सलीम के खिलाफ थाना कैंट …
बरेली, अमृत विचार। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित कुम्हार मोहल्ले से छह जून को दोपहर करीब दो बजे एक युवती घर से गायब हो गई थी। युवती के पिता प्रेम नारायण ने आठ जून को अपनी बेटी बीनू कुमारी के अपहरण की रिपोर्ट दूसरे समुदाय के युवक सलीम के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस सरगर्मी से युवती की तलाश कर रही है। शनिवार को युवती के परिजनों व हिन्दूवादी संगठन राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने युवती की शीघ्र बरामदगी को लेकर थाने में जमकर हंगामा काटा था।
इस बीच महिलाओं ने पुलिस पर मोटी रकम लेकर शान्त बैठे रहने का भी आरोप लगाया था। रविवार को सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ों की संख्या में पहुंचकर थाने का घेराव करते हुए युवती को शीघ्र बरामद करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने युवती को दो दिन में बरामद करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं व पुलिस में नोकझोक भी हुई। इस दौरान अरूण सिंह तोमर, राजेन्द्र सिंह गिलडयाल, रविन्द्र तोमर, अरूण भटनागर समेत सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: आईएएस जग प्रवेश ने संभाला कार्यभार
