अमरोहा: 28 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई परीक्षा, नकल रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन सुबह से रहा अलर्ट
अमरोहा, अमृत विचार। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा जिले के 28 केंद्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा। डीएम ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रखी, 13141 परीक्षार्थियों में से 7449 परीक्षार्थियों ने पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा से किनारा …
अमरोहा, अमृत विचार। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा जिले के 28 केंद्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा। डीएम ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रखी, 13141 परीक्षार्थियों में से 7449 परीक्षार्थियों ने पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा से किनारा किया।
रविवार को जिले के 28 केंद्रों पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों को पांच जोन और नौ सेक्टरो में बांटा गया था, 9 सेक्टर व 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों के साथ ही आसपास के इलाकों में मुस्तैद रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र चेक करने के साथ ही तलाशी ली गई। उसके बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई।
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर सुबह 11:30 बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 9:20 बजे तक ही मिल सका। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक सम्पूर्ण हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले कुछ अभ्यर्थी खुश नजर आए तो कुछ मायूस। परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने जीजीआई में बने परीक्षा केंद्र समेत कई परीक्षा केंद्रों में घूमकर परीक्षा का जायजा लिया।
इसके अलावा समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर नजर बनाए रखी। सीसीटीवी कैमरे से भी सभी परीक्षा केंद्रों की मॉनिटिरिंग की गई। वहीं जिले में परीक्षा के लिए 28 केंद्रों पर 13141 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 5692 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए, 7449 परीक्षार्थियों ने पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा से किनारा किया। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराई गई है, 28 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 13141 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 5692 परीक्षार्थियों ने पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा दी है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : उपद्रवियों की पैरवी करने पुलिस लाइन पहुंचे कमाल अख्तर, सीओ बोले- तुरंत बाहर जाइए वरना…
