रामपुर : दहेज की खातिर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, चार पर मुकदमा
रामपुर,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव …
रामपुर,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दहेज हत्या का मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। ग्राम पसियापुरा निवासी हरि सिंह का कहना है कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। हरि सिंह और उसके भाई बहनों ने मिलकर अपनी छोटी बहन बब्ली की शादी थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी रोहित से की थी। दहेज में बुलट पांच लाख का सामान दिया था। कुछ समय के बाद ही ससुराल वालों ने उससे पांच लाख और कार की मांग शुरु कर दी। वह लगातार परिजनों को इस बारे में अवगत करा रहीं थी।
आरोप है कि 11 जून को ससुराल से से फोन आया कि बब्ली की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले मौचे पर पहुंचकर देखा तो उसके गले पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति रोहित, राजो, भारत सिंह,संतोष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : उपद्रवियों की पैरवी करने पुलिस लाइन पहुंचे कमाल अख्तर, सीओ बोले- तुरंत बाहर जाइए वरना…
