हल्द्वानी: देर रात खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ज्योलीकोट में देर रात वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिओ कंपनी में कार्यरत रुद्रपुर और हल्द्वानी निवासी कर्मचारी शनिवार देर रात भवाली …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ज्योलीकोट में देर रात वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिओ कंपनी में कार्यरत रुद्रपुर और हल्द्वानी निवासी कर्मचारी शनिवार देर रात भवाली से एक्सयूवी वाहन संख्या यूके 04टीबी- 2367 से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। ज्योलीकोट से कुछ आगे जाने पर संकरे मोड़ में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया। करीब रात 12 बजे राहगीरों ने ज्योलीकोट पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

जिसके बाद तत्काल पांचों घायलों को 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि बेतालघाट निवासी सतपाल आर्य वाहन चला रहा था जबकि वाहन में रुद्रपुर निवासी अजय राणा, पप्पू कश्यप, हल्द्वानी निवासी विरेंद्र और ओखलकांडा निवासी चंदन बैठे हुए थे।

ज्योलीकोट से कुछ आगे जाने पर संकरे मोड़ में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया। इय हादसे में हल्द्वानी निवासी चंदन एवं रुद्रपुर निवासी पप्पू कश्यप की मृत्यु हो गई है। जबकि टैक्सी चालक सतपाल आर्य निवासी बेतालघाट, अजय राणा निवासी रुद्रपुर व विजेंद्र सिंह निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं।

एक अन्य दूसरी घटना में ज्योलीकोट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक बोलेरो वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक समेत एक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान कर घायल को खाई से निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से बिहार निवासी मृतक नैनीताल के आर्माडेल होटल में लेडी किलर फ़िल्म की शूटिंग के लिए शूटिंग स्टाफ के तौर पर काम करने आया था।

 

 

संबंधित समाचार