जौनपुर: क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस महकमे की क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर बृजेश अवस्थी शनिवार की सुबह अपने किराए के कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। महकमे के अधिकारी मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं। पुलिस के अनुसार फतेहपुर जिले के बिंदकी निवासी 55 वर्षीय निरीक्षक बृजेश अवस्थी लाइन …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस महकमे की क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर बृजेश अवस्थी शनिवार की सुबह अपने किराए के कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। महकमे के अधिकारी मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं। पुलिस के अनुसार फतेहपुर जिले के बिंदकी निवासी 55 वर्षीय निरीक्षक बृजेश अवस्थी लाइन बाजार थाना के कजगांव रोड स्थित संगीता नर्सिंग होम रामनगर भड़सरा में किराए पर कमरा लेकर रहते थे।

शुक्रवार की देर शाम ड्यूटी से लौटने पर वह अपने कमरे में चले गए। सुबह करीब दस बजे वह कमरे से बाहर नहीं निकले। अगल-बगल के कमरों में रहने वाले कुछ लोगों ने आवाज लगाई, किंतु भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा खुला देख अंदर गए तो कमरे में वह मृत पड़े मिले। पड़ोसियों ने थाने पर सूचना दी। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे, लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक देवीवर शुक्ला आदि मौके पर पहुंच गए। उनकी मौत की सूचना स्वजन को दी। सायंकाल उनके पुत्र व परिवार के अन्य लोग आ गये।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि निरीक्षक बृजेश अवस्थी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार चल रहा है। उनकी मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई है। मौत का कारण साफ हो सके, इसीलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार