हरदोई: शार्ट सर्किट से धू-धू कर जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर
शाहाबाद/हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलावरपुर में सड़क के किनारे रखे एक ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। उधर से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बच गए। ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से दिलावरपुर सहित आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। …
शाहाबाद/हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलावरपुर में सड़क के किनारे रखे एक ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। उधर से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बच गए। ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से दिलावरपुर सहित आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। दिलावरपुर में सांडी मार्ग पर सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर बिजली विभाग द्वारा रखा गया था। जिससे दिलावरपुर की बिजली सप्लाई होती है।
आज दोपहर के वक्त अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेज हवा और ज्वलनशील तेल की वजह से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। पूरा ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। उधर से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बच गए। तकरीबन एक घंटे तक रास्ता जाम रहा। बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर के आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। बिजली विभाग को सूचना दी गई। ट्रांसफार्मर में आग लग जाने के कारण दिलावरपुर सहित आसपास के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। बिजली विभाग का कहना है ओवरलोड की वजह से अक्सर दिलावरपुर के ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है।
क्या बोले जिम्मेदार
अवर अभियंता नीरज का कहना है कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है बिजली व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के लिए दिलावरपुर में ट्रांसफार्मर रिप्लेस करने की व्यवस्था की जाएगी।
ट्रांसफार्मर में आग लगने की मुख्य वजह ओवरलोडिंग
दिलावरपुर से इस ट्रांसफार्मर में आज पहली बार आग नहीं लगी है इससे पहले भी कई बार यह ट्रांसफार्मर फुट का है क्योंकि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग ऐसी भी प्रयोग कर रहे हैं लोड ज्यादा बढ़ जाने के कारण अक्सर ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है जिससे दो- दो, तीन-तीन दिन दिलावरपुर की बिजली ठप्प जाती है।
चेकिंग करना मुनासिब नहीं समझता विभाग
ओवरलोडिंग की समस्या से लगातार फूंक रहे ट्रांसफार्मरों के बाद भी बिजली विभाग ओवरलोडिंग को लेकर चेकिंग का अभियान नहीं चला पा रहा है । वजह कुछ भी रही हो फिलहाल शहर के अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग की वजह से ही फुक रहे हैं और विभाग पूरी तरह से सुप्तावस्था अवस्था में हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
