मुक्तेश्वर: विकास के नाम पर पहाड़ की सुंदरता से न हो खिलवाड़ : डॉ. एसएस संधू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू मुक्तेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विकास योजनाओं को पूरा करते समय पहाड़ों की सुंदरता को ध्यान में रखने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि मुक्तेश्वर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। विकास योजनाओं को पूरा करते समय यह ध्यान …

हल्द्वानी,अमृत विचार। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू मुक्तेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विकास योजनाओं को पूरा करते समय पहाड़ों की सुंदरता को ध्यान में रखने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने कहा कि मुक्तेश्वर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। विकास योजनाओं को पूरा करते समय यह ध्यान रखें कि पहाड़ों की वास्तविक सुंदरता बनी रहे। उन्होंने चीज फैक्ट्री का अवलोकन किया। विलेज रिजॉर्ट मुक्तेश्वर के संचालक प्रवीण शर्मा ने मुख्य सचिव को बताया कि यहां अवैध निर्माण को रोकने की आवश्यकता है। अवैध निर्माण से सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पार्किंग जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने समस्याओं की सूची जिलाधिकारी नैनीताल को उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी धीराज सिंह ने मुख्य सचिव को बताया कि जिले में 100 से अधिक प्लांटेशन के कार्य चल रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक प्लांटेशन के निर्देश दिए गए हैं। इससे क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सके और पलायन को रोका जा सके।

इस दौरान एडीएम अशोक कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ प्रमोद कुमार, तहसीलदार तानिया रजवार जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी नागेंद्र अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, विक्रम बिष्ट , सुदर्शन सिंह शाही, दीपक बिष्ट, गौरव आदि रहे।

संबंधित समाचार