अयोध्या: तेंदुए ने कई बकरियों को बनाया निवाला, वीडियो हुआ वायरल
अमृत विचार, अयोध्या। क्षेत्र के नबीगंज मीरपुर कांटा के आसपास तेंदुए की दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक कई बकरियां निशाना बन चुकी हैं। शिकायत के बाद एक दिन काम्बिंग कर वन विभाग ने पल्ला झाड़ लिया है। क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा है। उसका खेतों से जाते …
अमृत विचार, अयोध्या। क्षेत्र के नबीगंज मीरपुर कांटा के आसपास तेंदुए की दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक कई बकरियां निशाना बन चुकी हैं। शिकायत के बाद एक दिन काम्बिंग कर वन विभाग ने पल्ला झाड़ लिया है। क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा है। उसका खेतों से जाते एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
तेंदुए ने शनिवार रात फिर एक बकरी को अपना निवाला बनाया है। वन कर्मियों का कहना है कि उसे पकड़ने के लिये पिंजड़ा भी लगाया गया है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
यहां के निवासी सीताराम की एक बकरी शनिवार रात शिकार बनी। इसके पहले भी इसी गांव के राज कुमार प्रजापति की भी बकरी जद में आ चुकी है। डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद ने बताया लगातार खोजबीन की जा रही है। पकड़ने के लिये पिंजड़ा भी लगाया गया है।
पढ़ें-अयोध्या: तेंदुए को नहीं पकड़ पा रहा वन विभाग, दहशत में ग्रामीण
