गोरखपुर: यूपीएससी में 56वीं रैंक प्राप्त करने वाले अर्पित से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मिलकर दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने संघ लोक सेवा आयोग में 56 वीं रैंक प्राप्त करने वाले गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के निवासी अर्पित गुप्ता से मिलकर उन्हें बधाई दिया। मात्र 23 वर्ष की उम्र में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाने वाले अर्पित ने बताया कि इससे पहले …

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने संघ लोक सेवा आयोग में 56 वीं रैंक प्राप्त करने वाले गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के निवासी अर्पित गुप्ता से मिलकर उन्हें बधाई दिया। मात्र 23 वर्ष की उम्र में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाने वाले अर्पित ने बताया कि इससे पहले उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि अर्पित जैसे होनहार युवा आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस छोटी सी उम्र में इस स्तर की सफलता प्राप्त करना निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय विषय है। विभाग संगठन मंत्री आकाश ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और अर्पित गुप्ता जैसे युवा ही देश के सकारात्मक बदलाव के वाहक हैं। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अमन, प्रादुम,रवि सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: यूपीएससी परीक्षा को लेकर जंक्शन पर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश

संबंधित समाचार