हरदोई : बारातियों व घरातियों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस ने कराई सुलह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शादी की रस्मों के बीच खाने को लेकर जनाती-बाराती के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद बारात वापस जाने की नौबत आ गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने वापस लौट रही बारात को बुलाया और दोनो पक्षो को समझा-बुझाकर शादी सम्पन्न कराई। पाली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी …

हरदोई। शादी की रस्मों के बीच खाने को लेकर जनाती-बाराती के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद बारात वापस जाने की नौबत आ गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने वापस लौट रही बारात को बुलाया और दोनो पक्षो को समझा-बुझाकर शादी सम्पन्न कराई।

पाली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी एक युवक के साथ तय की थी। शनिवार रात युवक धूमधाम से बारात लेकर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में पहुँचा। जहाँ वधू पक्ष ने अच्छे से बारात का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू की गईं। शादी की रस्मों के बीच खाना भी शुरू हो गया था।

इसी दौरान खाने को लेकर बाराती किसी बात को लेकर आग बबूला हो गए। इसके बाद दोनों पक्षो के बीच झगड़ा शुरू हो गया और मामला मारपीट तक पहुँच गया। देखते ही देखते बारात बिना दुल्हन के ही वापस जाने की नौबत आ गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुँचे रूपापुर चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की मदद से दूल्हे और बारातियों को समझाया। इसके बाद शादी की रस्मे पूरी की गई। रविवार सुबह दुल्हन को रीतिरिवाज के साथ विदा किया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में खाकी की पहल की जमकर सराहना हो रही है।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी: वैवाहिक समारोह में डांस को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक की मौत

संबंधित समाचार