केंद्र की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं : मयंकेश्वर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर संभल पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कई पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं के प्रति जनपद के अधिकारियों के अनुचित रवैये को लेकर शिकायत की गई। रविवार को …

संभल, अमृत विचार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर संभल पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कई पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं के प्रति जनपद के अधिकारियों के अनुचित रवैये को लेकर शिकायत की गई।

रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे राज्यमंत्री एकता विहार कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक की शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से परिचय के उपरांत क्षेत्र की समस्याओं के विषय में सुना एवं उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं बताई। इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के अनुचित रवैये को लेकर शिकायत भी की गई। राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र की आठ साल की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आज बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी एवं संचालन अर्जुन वाल्मीकि ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव, डॉ अरविंद गुप्ता, परमेश्वर लाल सैनी, डॉ नरेंद्र सिंह, कमल कुमार कमल, हरेंद्र सिंह रिंकू, इमरान तुर्की, संजय संखधर, अर्जुन वाल्मीकि विपिन गुप्ता, प्रभात शर्मा, देवेंद्र सिंह, अंजू चौधरी, संध्या गर्ग, शिल्पी गुप्ता, कपिल सिंघल, अंकुश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं
चन्दौसी। राज्यमंत्री संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा मयंकेश्वर शरण सिंह ने रविवार को संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्यवस्थाएं परखी और आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

राज्यमंत्री ने आरोग्य मेले फीता काटकर शुभारंभ किया और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीन लोगों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि पहले पक्का कराने के आदेश दिए जा चुके है। मैटरनिटी विंग में महिलाओं को आरओ का पानी उपलब्ध न होने पर एतराज जताया है। संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही मिला। जब बह अस्पताल भवन से बाहर आए तो बाहर लगे वाटर कूलर संचालित न होने पर संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। यहां तीन वाटर कूलर लगे जिसमें एक सांसद निधि से दूसरा विधायक निधि से तथा एक नगर पालिका द्वारा लगाया गया है। विधायक व सांसद निधि से लगे वाटरकूलर बंद मिले, जबकि नगरपालिका का वाटर कूलर संचालित था लेकिन ठंडा पानी नहीं दे रहा था। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह व सीओ आलोक सिद्धू के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष इंदूरानी, जिला महामंत्री धीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष गिरीश रतन, पूर्व एमएलसी परमेश्वरी लाल सैनी, सुधीर मल्होत्रा, अंकित जैन, शुभम अग्रवाल, मनोज दिवाकर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल : तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म