मुरादाबाद: संदिग्ध हालात में घर में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला में एक महिला का शव घर के संदिग्धावस्था में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा व फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय महिला का पति मजदूरी करने गया था, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला में एक महिला का शव घर के संदिग्धावस्था में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा व फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय महिला का पति मजदूरी करने गया था, जबकि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

मझोला की जयंतीपुर मियां कॉलोनी निवासी जहीर मजदूरी करता है। रविवार सुबह वह काम करने गया था। घर पर पत्नी रजिया व बच्चे थे। दोपहर में बच्चे पास में खेलने चले गए। कुछ देर बाद बच्चे घर लौटे तो मां नहीं दिखी। उन्होंने आवाज लगाते हुए तलाश की, मगर रजिया का पता नहीं चला, तब बच्चे मकान की पहली मंजिल पर पहुंचे। यहां कमरे का दरवाजा भिड़ा था। बच्चों ने दरवाजे को धक्का दिया तो अंदर का दृष्य देख उनकी चीख निकल गई।

कमरे की छत में लगे कुंडे से उनकी मां का शव लटका था। बच्चों की चीख सुन पड़ोसी भी एकत्र हो गए। पड़ोसियों ने रजिया के पति व पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में जहीर भी मौके पर पहुंच गया। जानकारी मिलते ही सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी व मझोला पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि शुरुआती जांच मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: जमीन के विवाद में कारखाना मालिक की गोली मारकर हत्या

संबंधित समाचार