शाहजहांपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत
शाहजहांपुर/ तिलहर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर सरयू पुलिया पर पलट गया। जिससे टेंपो सवार मीरानपुर कटरा के मोहल्ला पजाया निवासी 45 वर्षीय वकार की मौत हो गई। जबकि टेंपो पर अन्य यात्री मौके से चले गए। वकार नगर के ही आरबीएम इंटर कॉलेज के मैनेजर लाल प्रभात चंद के …
शाहजहांपुर/ तिलहर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर सरयू पुलिया पर पलट गया। जिससे टेंपो सवार मीरानपुर कटरा के मोहल्ला पजाया निवासी 45 वर्षीय वकार की मौत हो गई। जबकि टेंपो पर अन्य यात्री मौके से चले गए।
वकार नगर के ही आरबीएम इंटर कॉलेज के मैनेजर लाल प्रभात चंद के घर काम करता था।
प्रतिदिन की तरह अपना काम खत्म करने के बाद टेंपो पर सवार होकर अपने घर मीरानपुर कटरा जा रहे थे। रविवार रात आठ बजे तब यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फालोअर का संदिग्ध हालत में मिला शव
