बरेली: भाजपा नेता व साथियों पर मारपीट और धमकाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अंधेरे में अचानक 10-11 लोग महिला के घर में घुस गए और उसके साथ अभद्रता की। धक्कामुक्की में महिला का मंगलसूत्र भी टूट गया। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता व साथी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट …

अमृत विचार, बरेली। अंधेरे में अचानक 10-11 लोग महिला के घर में घुस गए और उसके साथ अभद्रता की। धक्कामुक्की में महिला का मंगलसूत्र भी टूट गया। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता व साथी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेम नगर की बीडीए कॉलोनी की रहने वाली भावप्रिया गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम 10-11 अंजान लोग उनके घर में घुस आए। जब उसने पूछा कि वह लोग कौन हैं तो उनके साथ अभद्रता अभद्रता की और धमकी दी कि वे उसके ससुर का खात्मा करने आए हैं। महिला ने आरोपियों की वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

उसका आरोप है कि भाजपा नेता मनोज थपलियाल निवासी सिल्वर एस्टेट कॉलोनी, डिंपल निवासी नेकपुर, पारस निवासी नेकपुर, स्टेशन रोड के नामी होटल में काम करने वाला वेटर उसके घर में घुस गए और धमकाने लगे। वहीं मनोज सिंह वरदान, सिद्धांत, योगेश, मिकुन और एक अज्ञात शख्स उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने दो घंटे तक वहां हंगामा किया। भावप्रिया गुप्ता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: नदी से रेत खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर से दबकर छह साल के बच्चे की मौत, आठ साल की बच्ची घायल

संबंधित समाचार