बरेली: पशु प्रेमी शालिनी अरोड़ा समेत चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एक महिला ने पशु प्रेमी शालिनी अरोड़ा और उनकी बेटी समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर के कुम्हरा गांव की रहने वाली आशा देवी …

अमृत विचार, बरेली। एक महिला ने पशु प्रेमी शालिनी अरोड़ा और उनकी बेटी समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर के कुम्हरा गांव की रहने वाली आशा देवी पत्नी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह पति के साथ 9 जून को गाड़ी से आटा के कट्टे उतार रहीं थी। इसी दौरान एक्टिवा से दो लोग पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज कर गाड़ी हटाने को कहा।

एक आरोपी ने कहा कि उसका नाम वेद प्रकाश है। वह शालिनी अरोड़ा के चिकित्सालय में काम करता है। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कट्टे उतारने के बाद गाड़ी हटा ले रहे हैं। इसे लेकर उनमें कहासुनी और मारपीट हो गई। इसके बाद गांव के लोग जुट गए, फिर आरोपी एक्टिवा छोड़कर फरार हो गए।

आरोप है कि कुछ देर बाद शालिनी अरोड़ा उनकी बेटी, उनका नौकर वेद प्रकाश भाई एक अन्य व्यक्ति उसके घर पर पहुंचे और गाली देकर धमकाया। इसके साथ ही मारपीट भी की। इसमें आशा की मां को भी काफी चोट आई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सपा नेता अनुराग सिहं नीटू ने नहीं लौटाए 49.30 लाख, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार