बरेली: निकाय व लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतकर लहराएंगे भगवा
अमृत विचार, बरेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला बरेली की जिला कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने मोदी सरकार के आठ साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्र सरकार ने सभी …
अमृत विचार, बरेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला बरेली की जिला कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने मोदी सरकार के आठ साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्र सरकार ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। विभिन्न योजनाएं निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाईं।
सौ फुटा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुई बैठक की शुरूआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित की गई। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने अध्यक्षीय उद्धबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर जीत दर्जकर भाजपा का परचम लहराएंगे। कार्यसमिति में जिला महामंत्री डा. निर्भय सिंह गुर्जर ने प्रस्ताव रखा गया।
जिला कार्यसमिति में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। व्यवसाय के लिए नए संसाधन विकसित किए गए हैं। ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष सुधीर मौर्य ने कहा कि कार्यसमिति में पहुंचे कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के बल पर 2022 में सरकार बनीं। मोदी और योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के हर जरूरतमंद को लाभ पहुंचाया है।
हम सभी को एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करना चाहिए। इस दौरान विधायक डीसी वर्मा, विधायक एमपी आर्य, पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, रविन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, पूरन लाल लोधी, प्रशांत पटेल, वीरपाल गंगवार, सोमपाल शर्मा, अजय सक्सेना, मेघनाथ सिंह कठेरिया, चंचल गंगवार, अभय चौहान, राहुल साहू, डॉ पंकज गंवार, मुकेश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब बहू बेटियां निर्भीक होकर कहीं भी आ जा सकती हैं: डा राघवेंद्र
बरेली। जिला आंवला की कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। तीन सत्र में संपन्न हुई बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के बनने के बाद लालफाटक पुल बनने के करीब है।
बिथरी विधायक डा राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के बनने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अब बहू बेटियां निर्भीक होकर किसी भी समय भय मुक्त होकर कहीं आ जा सकती हैं। समापन सत्र में जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और बूथ सशक्तिकरण अभियान के बारे में बताया। बैठक का संचालन महामंत्री शिव प्रताप सिंह और संतोष शर्मा ने किया। इस मौके पर रामनिवास मौर्य, रणवीर सिंह यादव, हरवेंद्र यादव, रोहित सिंह, नेमचंद्र मौर्य, अमिताभ सिंह, यशवंत सिंह, हरेंद्र पटेल, हिमांशु प्रताप सिंह, राजू उपाध्याय, ओमवीर गुर्जर, मीना मौर्य और अर्जुन पटेल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: युवती की बरामदगी को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कैंट थाने का किया घेराव
