बांदा: महिला के साथ घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले 53 साल की महिला के साथ उसके घर में घुसकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमशंकर शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में 53 साल …

बांदा। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले 53 साल की महिला के साथ उसके घर में घुसकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमशंकर शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में 53 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना शनिवार तड़के हुयी थी। उस समय पीड़िता अपने घर में अकेले थी। उसके दोनों बेटे अन्य शहरों में मजदूरी करते हैं और उसका पति दूसरे घर में सो रहा था।

उन्होंने बताया कि शराब के नशे में गांव के ही तीन लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और अकेली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों की उम्र 30 से 45 के बीच है।

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को अभियोग दर्जकर उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और सोमवार सुबह तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

पढ़ें- मुरादाबाद: न्यायपीठ के सामने नेपाली किशोरी ने बयां की सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक दास्तां

संबंधित समाचार