मालद्वीप में परिवार संग छुट्टियां एन्जॉय कर रहे विराट कोहली, शेयर की समुद्र किनारे बैठे शर्टलेस फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ इन दिनों मालद्वीप में छुट्टियां मना रहे हैं। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी बीच वाली फोटो शेयर की है। तस्वीर में वह बीच पर शर्टलेस बैठे हुए हैं और उनके ज़बरदस्त टैटू भी दिख रहे …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ इन दिनों मालद्वीप में छुट्टियां मना रहे हैं। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी बीच वाली फोटो शेयर की है। तस्वीर में वह बीच पर शर्टलेस बैठे हुए हैं और उनके ज़बरदस्त टैटू भी दिख रहे हैं।  फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है, बस सन इमोजी लगाया है। विराट से पहले अनुष्का शर्मा ने भी अपनी बीच फोटो शेयर की थी। हाल ही में कोहली और अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। जहां उन्होंने कई तस्वीरें क्लिक कराई थीं।

 

अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें
अनुष्का शर्मा ने अपनी भी अपनी बीच की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ऑरेंज मोनोकनी पहने उस पर स्कार्फ और राउंड कैप लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने मजेदार कैप्शन लिखा है, अपनी फोटो खुद से खींचने का रिजल्ट’।

ब्रेक पर हैं ये खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग-2022 खत्म होने के बाद विराट कोहली ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। टीम इंडिया इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज़ खेल रही है और विराट कोहली उसका हिस्सा नहीं हैं। विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल भी इस सीरीज़ में नहीं खेल रहे हैं। पहले केएल राहुल को ही कप्तान बनाया गया था, लेकिन चोट की वजह से वह ऐन वक्त पर सीरीज़ से बाहर हो गए। अब ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UEFA Nations League : स्विट्जरलैंड से हारा पुर्तगाल, स्पेन ग्रुप में शीर्ष पर

संबंधित समाचार