बहराइच: मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र में लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड पर सोमवार सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धौकलपुरवा मुस्तफाबाद निवासी इस्लाम पुत्र ननकू उर्फ असगर अली सोमवार सुबह 10 बजे रेल प्रखंड पर …

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र में लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड पर सोमवार सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धौकलपुरवा मुस्तफाबाद निवासी इस्लाम पुत्र ननकू उर्फ असगर अली सोमवार सुबह 10 बजे रेल प्रखंड पर पहुंचा। लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड के समपार फाटक संख्या 296 पर लखनऊ से गोंडा जा रही मालगाड़ी के सामने 20 वर्षीय ने कूदकर जान दे दी।

सूचना पाकर थाने की पुलिस पहुंची। उप निरीक्षक रामदेव यादव, महिला कांस्टेबल गीता यादव, संजीत, अखिलेश पासवान और बुढवल आरपीएफ के एस आई मनोज कुमार ने शव को हटवाया। लाइन से शव हटाने के 40 मिनट बाद प्रखंड पर यातायात बहाल हो सका।

पढ़ें- बिजनौर : परिजनों से नाखुश युवती ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, चली गई जान

संबंधित समाचार